Vodafone Idea का नया अवतार, Shah Rukh Khan बने ब्रांड का चेहरा, 5G के लिए 45,000 करोड़ रूपये का प्लान, शेयर में भी तेजी
Vi ने नया लोगो और नया कैंपेन शुरू किया है. कंपनी 5G और 4G नेटवर्क पर 45000 करोड़ खर्च की तैयारी में है. लेकिन फंडिंग और AGR देनदारियां अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
कंपनी अगले तीन साल में 4G और 5G पर बड़ा खर्च करेगी
फंड जुटाने के लिए SBI से कर्ज लेने की तैयारी आगे बढ़ी
जून तिमाही में कंपनी ने 6400 करोड़ रुपये की सुविधाएं जुटाईं
Vodafone Idea यानी Vi ने अपने ब्रांड को नया रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने नया लोगो पेश करने के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार Shah Rukh Khan को अपने नए ब्रांड कैंपेन से जोड़ा है. Vi ने ‘Vi बदल रहा है... तैयार रहिए’ नाम से नया कैंपेन शुरू किया है. कंपनी का यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है, जब Vodafone Idea अपने नेटवर्क को मजबूत करने, 4G कवरेज बढ़ाने और 5G सेवाओं के विस्तार की तैयारी कर रही है. इसके लिए कंपनी अगले तीन साल में करीब 45,000 करोड़ रूपये के Capex प्लान पर काम कर रही है. ब्रांड में बदलाव और फंडिंग से जुड़ी खबरों के बीच Vi के शेयर में भी तेजी देखने को मिली है. हालांकि, कंपनी के सामने वित्तीय देनदारियों और फंडिंग से जुड़ी चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं.
