Weekly Market Outlook: IT शेयरों की दमदार वापसी से बाजार में लौटी रौनक, जानिए अगले हफ्ते किन सेक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नज
बीते हफ्ते आईटी और निजी बैंक शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि रियल्टी, मेटल और कैपिटल मार्केट शेयर दबाव में रहे. अगले हफ्ते किन सेक्टर्स पर नजर रहेगी, जानिए.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
हफ्ते के आखिरी दिन निफ्टी 127 अंक बढ़कर 24,334 पर बंद
बैंक निफ्टी 475 अंक चढ़ा और 58,521 के स्तर तक पहुंचा
कैपिटल मार्केट, रियल्टी और मेटल में हफ्तेभर मुनाफावसूली का दबाव रहा
अगले हफ्ते बाजार में सेक्टर और स्टॉक चुनना दोनों अहम रहेंगे
IT सेक्टर ने दिखाई सबसे ज्यादा मजबूती
भारतीय शेयर बाजार ने बीते सप्ताह मजबूती के साथ कारोबार का समापन किया. पूरे सप्ताह के दौरान बाजार में सेक्टर आधारित गतिविधियां साफ तौर पर देखने को मिलीं. एक तरफ आईटी और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, वहीं दूसरी ओर रियल्टी, मेटल और कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव बना रहा.
