3000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा शुल्क? वित्त मंत्रालय ने किया क्लियर
UPI Payment: हाल ही में ऐसी खबरें जोर पकड़ रही थीं कि सरकार ₹3000 से अधिक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है.
ADVERTISEMENT

UPI Payment Charges: हाल ही में ऐसी खबरें जोर पकड़ रही थीं कि सरकार ₹3000 से अधिक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है. इन अटकलों ने डिजिटल भुगतान का उपयोग करने वाले लाखों भारतीयों के बीच चिंता पैदा कर दी थी. हालांकि, अब वित्त मंत्रालय ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है.