UPI से पेमेंट करने पर देना होगा चार्ज? क्यों बार-बार ठप हो रहा ये? इसके पीछे की असली कहानी क्या है?
UPI से पेमेंट पर चार्ज वसूलने की क्यों उठ रही मांग, GST काउंसिल क्या करने वाला था? सरकार ने सब्सिडी क्यों घटाई? क्यों बार-बार ठप हो रहे ये पेमेंट एप्स? ऐसे कई सवालों के जवाब सुलझाएंगे ये पहेली.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: अर्पिता यादव.
पहले पॉकेट में कैश लेकर लोग चलते थे. फिर ATM कार्ड आया तो बैंकों में कैश काउंटर पर भीड़ छंटी और लाइनें ATM पर लगनी शुरू हो गईं. नोटबंदी में कैश की किल्लत के चलते देश हिल गया. हालांकि इस समय तक UPI (Unified Payments Interface) ने एंट्री मार ली थी. आज घर से निकलते वक्त पॉकेट में वॉलेट नहीं फोन और फोन में वॉलेट का होना जरूरी होता है.