Wipro Q1 Results: Profit बढ़ा... लेकिन असली खेल Revenue में फंस गया!
विप्रो के तिमाही नतीजों में मुनाफा थोड़ा बढ़ा, लेकिन रेवेन्यू अनुमान से कम रहा. कंपनी ने 2 रुपये डिविडेंड दिया और अगली तिमाही के लिए सतर्क संकेत दिए.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
आईटी सर्विसेज कारोबार तिमाही आधार पर 1.4 फीसदी फिसला, सालाना बढ़त हल्की रही
कंसटेंट करेंसी आधार पर कारोबार में कमजोरी दिखी, तेज रफ्तार अभी दूर
बड़े सौदों की बुकिंग 12.9 फीसदी बढ़ी, आगे मांग संभलने की उम्मीद
देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में शामिल Wipro ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के नतीजे जारी कर दिए हैं. पहली नजर में कंपनी का मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई देता है, लेकिन अगर पूरे नतीजों को गौर से देखें तो तस्वीर पूरी तरह एक जैसी नहीं है. एक तरफ कंपनी का नेट प्रॉफिट मामूली बढ़ा है, दूसरी तरफ रेवेन्यू बाजार की उम्मीदों से कम रहा. इसके अलावा कंपनी ने दूसरी तिमाही के लिए भी बेहद सतर्क आउटलुक दिया है, जिससे निवेशकों की नजर अब आगे की ग्रोथ पर टिक गई है.
