नौकरी मिलते ही कर लिया ये काम तो 20 साल बाद होगा 1 करोड़ का बड़ा फंड, कर सकते हैं सपने साकार
Personal finance : अपने सारे काम करते हुए सैलरी के 20 फीसदी हिस्से का SIP का 1 करोड़ का फंड बनाने के टारगेट को आसानी से क्रैक कया जा सकता है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
हर युवा चाहता है कि एक समय के बाद उसे नौकरी न करनी पड़ी. वो अपने पसंद का बिजनेस करे या वो काम जो वो चाहता हो. बात पैसे पर आकर अटक जाती है. पैसा नहीं होने पर नौकरी करना मजबूरी हो जाती है. नितिन के पास भी पैसे नहीं हैं. अब उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर नौकरी शुरू कर दी. वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उसकी उम्र 21 साल है. उसकी मंथली सैलरी टेक होम 48 हजार रुपए हैं. नितिन बैचलर हैं. अब नितिन के सामने सवाल ये है कि वे अपनी मंथली सैलरी में बजट कैसे बनाएं कि सैलरी एंजॉय करने के साथ जरूरतें भी पूरी हो सकें. साथ ही आने वाले 20 साल में बड़ा फंड भी इकट्ठा हो जाए.