Zaggle Share Crash: 20% टूटा शेयर, Revenue बढ़ा लेकिन Profit घटा, क्या Growth Story पर संकट?

जैगल प्रीपेड का शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया. कमजोर जून तिमाही, घटते मार्जिन और टैक्स अपील झटके के बाद आगे किन संकेतों पर नजर रखनी है, जानें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जून तिमाही में कंपनी की आय घटकर 423 करोड़ रुपये रह गई

EBITDA और मार्जिन दोनों फिसले, जिससे कमाई पर साफ दबाव दिखा

शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही से गिरकर 17.5 करोड़ रुपये पर आया

फिनटेक कंपनी Zaggle Prepaid Ocean Services के शेयर में सोमवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली. शेयर करीब 20 फीसदी टूटकर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया. खास बात यह है कि कंपनी का Revenue सालाना आधार पर बढ़ा है, लेकिन Profit और Operating Margin में तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी.