Zee Entertainment के शेयरों में 12% की बड़ी गिरावट, SEBI की कार्रवाई से निवेशकों में हड़कंप

सेबी के सख्त आदेश के बाद जी एंटरटेनमेंट का शेयर 12 फीसदी से ज्यादा टूटा. जानिए हैदराबाद जमीन केस, जुर्माने, रोक और फंड जुटाने की योजना पर असर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Zee Entertainment का शेयर 12% से ज्यादा टूटा

सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर 1 साल का मार्केट बैन

कंपनी पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन Zee Entertainment Enterprises के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सोमवार को कंपनी का शेयर 12% से ज्यादा टूटकर 101.50 रुपये तक पहुंच गया. शेयर में यह गिरावट SEBI की सख्त कार्रवाई के बाद आई है. मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कंपनी के संस्थापक सुभाष चंद्रा और CEO पुनीत गोयनका को एक साल के लिए शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है. इसके अलावा कंपनी पर भी जुर्माना लगाया गया है.