सरकारी सख्ती के बीच Arattai हटाएगा यूजरनेम वाला खाता फीचर

जोहो के अरट्टई ने सरकारी चिंता के बाद यूजरनेम आधारित खाता फीचर हटाने का फैसला लिया है. जानिए व्हाट्सऐप, मेटा और दूसरे मंचों पर यह विवाद क्यों बढ़ा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

Sridhar Vembu ने बदलाव की जानकारी एक्स पोस्ट के जरिए दी

point

कंपनी ने अभी फीचर हटाने की कोई तय समयसीमा नहीं बताई

point

सरकार ने मेटा, टेलीग्राम और सिग्नल से भी जवाब मांगा

Zoho के सह संस्थापक Sridhar Vembu ने कहा है कि कंपनी अपने मैसेजिंग मंच Arattai से यूजरनेम पर आधारित खाता फीचर हटाएगी. यह फैसला ऐसे समय आया है जब व्हाट्सऐप के यूजरनेम फीचर को लेकर सरकार की जांच और सवाल तेज हैं.