अब घर पर खाना मंगवाना होगा महंगा, Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, जानें अब कितना देना होगा

ऑनलाइन फूड डिलीवरी जोमैटो (Zomato) ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ा दी है. अब ग्राहकों को हर ऑर्डर पर 12.50 की जगह 14.90 का भुगतान करना होगा. हालांकि यह बदलाव फिलहाल छोटा लग सकता है लेकिन बार-बार ऑर्डर करने वालों के लिए यह एक बड़ा अंतर पैदा करेगा.

ADVERTISEMENT

जोमैटो
जोमैटो
google news

Zomato Price Hike: अगर आप भी बात बात पर ऑनलाइ़न ऑर्डर करने के शौकिन हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल ऑनलाइन फूड डिलीवरी जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को 12.50 से बढ़ाकर अब 14.90 प्रति ऑर्डर कर दिया है. इसका सीधा मतलब ये है कि अब आपके खाने के बिल में लगभग 2.40 रुपये की और बढ़ोतरी हो जाएगी.