ऑनलाइन खाना मंगाना पड़ेगा महंगा? Zomato ने बताया क्यों बढ़ सकता है बिल
जोमैटो के अनुसार, टिकाऊ पैकेजिंग अपनाने पर ऑनलाइन खाना ऑर्डर 10 से 30 फीसदी महंगा हो सकता है. जानिए इसकी लागत, विकल्प और कंपनी की नई पहल विस्तार से.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना 10-30% तक महंगा हो सकता है
प्लास्टिक की जगह Bagasse, Paper, Aluminium जैसे विकल्पों से बढ़ेगी लागत
Zomato के मुताबिक ग्रीन पैकेजिंग के लिए ग्राहक ज्यादा प्रीमियम देने को तैयार नहीं
बड़े पैमाने पर इस्तेमाल बढ़ने पर सस्टेनेबल पैकेजिंग सस्ती हो सकती है
अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं और प्लास्टिक की जगह पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग चाहते हैं, तो आने वाले समय में इसके लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. Zomato की चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर अंजलि रवि कुमार के मुताबिक, प्लास्टिक की जगह टिकाऊ और बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग का इस्तेमाल करने से खाने की डिलीवरी 10% से 30% तक महंगी हो सकती है.उन्होंने यह बात The Hindu के साथ बातचीत में कही है.
