छत्तीसगढ़ चुनाव: बिलासपुर से लेकर बस्तर तक किस दल को कितनी सीटें? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

Chhattisgarh Elections Opinion Poll 2023- छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद अब हार-जीत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है.…

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh Elections Opinion Poll 2023- छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद अब हार-जीत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. इस बीच आए ताजा चुनावी सर्वे ने हलचल और तेज कर दी है. नए चुनावी सर्वे से सत्तारुढ़ कांग्रेस की टेंशन बढ़ सकती है. कांग्रेस और भाजपा को यहां कितनी सीटें और कितने प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, इसे लेकर सामने आए आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं.

एबीपी-सीवोटर के ताजा ओपिनियन पोल में कांग्रेस सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है लेकिन पार्टी की सीटें काफी घट गईं हैं. जबकि भाजपा की स्थिति पहले के मुकाबले काफी मजबूत नजर आ रही है. सी-वोटर के ओपिनियन पोल के अनुसार, कुल 90 सीटों में से 45 से 51 सीटें कांग्रेस को मिलती नजर आ रही हैं. जबकि भाजपा को 39 से 45 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, अन्य के खाते में शून्य से 2 सीटें जा सकती हैं.

छत्तीसगढ़ का ओपिनियन पोल

 

ओपिनियन पोल के अनुसार, 45 प्रतिशत वोट शेयर कांग्रेस को तो भाजपा को 44 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है. जबकि, अन्य को 11 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

 

छत्तीसगढ़ का ओपिनियन पोल

मध्य छत्तीसगढ़ में क्या है स्थिति?

ओपिनियन पोल के अनुसार, 64 सीटों वाले राज्य के सेंट्रल रीजन में कांग्रेस को 34-38 और भाजपा को 26-30 सीटें मिल सकती हैं. जबकि अन्य को शून्य से 1 सीट मिलती दिख रही है. मध्य छत्तीसगढ़ में बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग तीन संभाग आते हैं.

छत्तीसगढ़ का ओपिनियन पोल

 

वहीं वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस-46%, बीजेपी-43% और अन्य को 11 फीसदी मत मिलने का अनुमान है.

 

छत्तीसगढ़ का ओपिनियन पोल

उत्तर छत्तीसगढ़ का हाल

उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में कुल सीट- 14 सीटे है जिसमें  कांग्रेस को 2-6, बीजेपी को 8-12 और अन्य को  0-1 सीटे मिलती नजर आ रही है.

छत्तीसगढ़ का ओपिनियन पोल

 

वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 41%, बीजेपी-47% और अन्य को 12 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है.

 

छत्तीसगढ़ का ओपिनियन पोल

दक्षिण छत्तीसगढ़ में किसका दबदबा?

ओपिनियन पोल के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में कुल 12 सीटों में से कांग्रेस को 6-10, बीजेपी को 2-6 और अन्य को 0-1 सीटें मिलती नजर आ रही है.

 

छत्तीसगढ़ का ओपिनियन पोल

 

बस्तर संभाग में वोट शेयर की बात करें तो यहां कांग्रेस को 46%, बीजेपी को 42% और अन्य के खाते में 12% मत जाने का अंदाजा लगाया गया है.

छत्तीसगढ़ का ओपिनियन पोल

अभी किस पार्टी के पास है कितनी सीटें?

साल 2018 के चुनावों में 90 सीटों में से कांग्रेस को 68 और भाजपा को 15 सीटें मिली थीं. वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटें जीते थीं और दो सीटें बसपा के खाते में गई थीं. लेकिन उपचुनावों में कांग्रेस की जीत से पार्टी की ताकत में और इजाफा कर दिया.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्तमान दलीय स्थिति

सत्तारूढ़ पार्टी ने 2018 के बाद पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में जीत के साथ राज्य में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस समय कांग्रेस के पास 71, भाजपा के पास 13, बसपा के पास 02 और जनता कांग्रेस के पास 03 सीटें हैं. जबकि एक सीट खाली है.

इसे भी पढ़ें- नए ओपिनियन पोल से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी कांग्रेस की टेंशन? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान