CG Elections : 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी CPI, कोंटा से कुंजाम को टिकट, देखें लिस्ट

Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. जबकि पार्टी…

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. जबकि पार्टी 5 सीटों पर सीपीआई (एमएल) को समर्थन देगी. वामपंथी दल ने बुधवार को सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. 90 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं.

सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पंडा ने कहा कि सीपीआई प्रदेश में 20 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. वहीं 5 सीटों पर सीपीआई (एमएल) को समर्थन देगी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आदिवासियों के ऊपर अत्याचार कर रही हैं. कांग्रेस और भाजपा बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर बातें नहीं करतीं. बस्तर में सभी संसाधन हैं लेकिन यहां के लोग गरीब क्यों हैं. लिहाजा उनकी पार्टी भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेगी.
 

मोदी-बघेल सरकार पर साधा निशाना

पंडा ने आरोप लगाया कि आदिवासियों पर इतना अत्याचार हो रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार भी मणिपुर नहीं गए. वहीं उन्होंने प्रदेश की बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा पर खामोश है. भाजपा और कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दल जाति और धर्म के नाम पर केवल वोट लेने का काम कर रहे है. ऐसे में अब सीपीआई को नया बस्तर और नया छत्तीसगढ़ बनाना है.

Loading the player...

 

7 सीटों पर ये होंगे उम्मीदवार

सीपीआई ने फिलहाल बस्तर की 7 सीटों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है. पार्टी ने कोंटा से मनीष कुंजाम को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि नारायणपुर से फूलसिंह कचलाम, कोंडागांव से जयप्रकाश नेताम और चित्रकोट से रामुराम मौरु को टिकट दिया है. वहीं बीजापुर से पी लक्ष्मी नारायण, दंतेवाड़ा से भीमसेन मंडावी और केशकाल से दिनेश मरकाम को प्रत्याशी घोषित किया है. पार्टी ने बाकी सीटों पर जल्द ही नाम की घोषणा करने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें- सर्व आदिवासी समाज ने किया चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान; जानें कितनी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी