Seltos लेकर हवाबाजी कर रहे थे 3 दोस्त, घर पहुंचे तो छत्तीसगढ़ पुलिस ने दे दिया सरप्राइज

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन युवकों ने चलती कार पर स्टंट किया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5300 का चालान काटते हुए युवकों को गिरफ्तार किया.

ADVERTISEMENT

Chhattisgarh News, Action on Stunt, Bilaspur viral video, Car stunt video
पुलिस ने की स्टंटबाजों पर कार्रवाई
Google CTA

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब जमकर देख रहे है. वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कार पर सवार होकर तीन लड़के स्टंटबाजी कर रहे है. लड़के कार की सनरूफ को खोलकर उसकी छत पर बैठे हुए नजर आ रहे है. लड़कें हाथ में सिगरेट लेकर स्टंटबाजी कर रहे है. इस पूरी घटना को पीछे चल रहे एक कार से रिकॉर्ड किया गया और फिर जाकर मामला सामने आया.