अंबिकापुर: कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, पिता को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, लाश को छिपाकर खाई बिरयानी

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) के बहेरापारा में दिल दहला देने वाली वारदात. नशे में धुत बेटे ने मामूली विवाद के बाद पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की और शव को पानी की टंकी में फेंक दिया. हत्या के बाद आरोपी ने बिरयानी खाई और चैन से सो गया. पुलिस ने आरोपी प्रभात केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी खबर विस्तार से पढ़ें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पिता ने शराब पीने पर टोका तो बेटे ने कर दी हत्या.
google news

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां होलिका दहन की खुशियों के बीच एक घर में मातम पसर गया, जब एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की कुल्हाड़ी (टांगी) से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए पिता के शव को पानी की टंकी में डाल दिया और बेखौफ होकर बिरयानी खाने चला गया.