बलौदाबाजार हिंसा के खिलाफ अमित जोगी का बड़ा ऐलान, 1 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

Amit jogi on Balodabazar protest: बलौदाबाजार में सतनामी समाज द्वारा की गई हिंसा को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी ने इस हिंसा के खिलाफ 1 जुलाई से आमरण अनशन करने का ऐलान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

अमित जोगी
अमित जोगी
google news

Amit jogi on Balodabazar protest: बलौदाबाजार में हुई हिंसा को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है. अब इस बवाल में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की एंट्री हो गई है. इस हिंसा के विरोध में उन्होंने 1 जुलाई से आमरण अनशन का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सतनाम समाज की प्रताड़ना को लेकर बीजेपी सरकार के साथ-साथ पूर्व की कांग्रेस सरकर पर गंभीर आरोप लगाए.