नेतानार पहुंचे अमित शाह बोले: एक साल में सरकार को रायपुर से आपके गांव तक लाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के नेतानार गांव पहुंचकर नक्सलवाद के खात्मे के बाद तेज विकास का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि अब सरकार गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंचाएगी. कार्यक्रम में स्थानीय आदिवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, राशन और स्कूल जैसी योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
बस्तर दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह.
google news

नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर के नेतानार गांव पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को आश्वस्त किया कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब तेजी से विकास होगा. 1 साल के अंदर सरकार को रायपुर से गांव-गांव तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने गलतफहमी फैलाई थी कि विकास नहीं हुआ इसीलिए हथियार उठाए हैं, लेकिन मेरा मानना है कि वह हथियार लेकर बैठे थे इसलिए विकास रुका रहा.