केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद, बोले यहां की इमली खट्टी नहीं बल्कि मीठी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नेतानार गांव स्थित CRPF कैंप में शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों से मुलाकात की, इमली प्रसंस्करण केंद्र का जायजा लिया और ग्रामीणों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. जानिए बस्तर दौरे की बड़ी बातें.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे ग़हमंत्री अमित शाह.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुंचे. यहां उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा ( जन सुविधा केंद्र ) का उद्घाटन किया. अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं. शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद चखा और कहा कि यहां की इमली में बहुत मिठास है.