एक माह के भीतर तीसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा, जानें पूरा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही भाजपा के बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही भाजपा के बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को रायपुर आ रहे हैं. शाह यहां चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे. बता दें कि एक महीने के भीतर अमित शाह का यह प्रदेश में तीसरा दौरा होगा. इसके लिए प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है. राज्य प्रभारी ओम माथुर, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित संगठन के महामंत्री, संभाग के प्रभारियों को बैठक में शामिल होने की तैयारी करने कहा गया है.