मुर्गा बनाने से मना करने पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की, बलरामपुर से आया हैरान करने वाला मामला
बलरामपुर जिले में मुर्गा बनाने से इंकार करने पर आरोपी पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर डंडे से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद भाग निकले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आला-कत्ल (डंडे) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ से आया हैरान करने वाला मामला (AI ImAGE)
घरेलू कलह और शराब के नशे में एक पति इस कदर हैवान बन गया कि उसने जरा सी बात पर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. मामला बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां मुर्गा (चिकन) बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है.
