कौन हैं 73 साल पहले वाले गोलू जिनसे मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इन्हें नाम दिया था- 'बसंत पंडो'

Basant Pando news: छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बसंत पंडो की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात चर्चा में है. 73 सालों के बाद ये दूसरा मौका पर जब बसंत भारत के राष्ट्रपति से मिल रहे हैं. ये महज इत्तेफाक नहीं बल्कि इसके पीछे साल 1952 की एक कहानी है.

ADVERTISEMENT

Basant Pando news, Droupadi Murmu meeting, Pando tribe story, Sarguja Ambikapur latest, Tribal community India
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने वाले बसंत पंडो 1952 में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद से भी मिल चुके हैं.
Google CTA

Basant Pando Full story: कभी मध्य प्रदेश का हिस्सा रहे छत्तीसगढ़ के सरगुजा में देश का दूसरा राष्ट्रपति भवन सहसा लोगों को चौंका देता है. इस राष्ट्रपति भवन के ईर्द-गिर्द ही कई कहानियां हैं जो देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद से जुड़ी हैं. इन्हीं कहानियों के एक किरदार बसंत पंडो भी हैं. देश के पहले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र का ओहदा लिए बसंत देखते-देखते 80 साल के हो गए. जीवन में कुछ खास बदलाव नहीं आया.