बलौदाबाजार हिंसा को चंद्रशेखर आजाद ने बताया साजिश, सरकार को दे दी बड़ी चेतावनी!

Chandra Shekhar Azad News:भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भटगांव में विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने बलौदाबाजार में हुई घटना को साजिश बताया और कहा कि सतनामी समाज को बदनाम किया जा रहा है. आजाद ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद
google news

Chandra Shekhar Azad News: उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को बिलाईगढ़ के भटगांव में विशाल जनसभा को संबोधित किया.बलौदाबाजार में हुई घटना को लेकर आजाद ने कहा कि ये सोची समझी साजिश है. सतनामी समाज कभी हिंसा के रास्ते नहीं जा सकता. इस समाज को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र किया गया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने समाज को टारगेट करने का काम किया है.यह पुलिस और प्रशासन का फेलियर है.चंद्रशेखर ने सवाल पूछा कि जिन फाइलों में आग लगी वह किनकी है. किसे बचाया जा रहा है.