भाजपा ने भूपेश बघेल को बताया महादेव ऐप ‘घोटाले’ का सरगना, दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BJP on Mahadev App Case- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले (Mahadev Betting App Case) को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…
ADVERTISEMENT

BJP on Mahadev App Case- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले (Mahadev Betting App Case) को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस (Congress) नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर हमला बोला और आरोप लगाया कि वह घोटाले के “किंगपिन” हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान गांधी परिवार के खजाने को भरने के लिए राज्य को लूटा. 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में हो रहा है, पहला 7 नवंबर को पूरा हो चुका है और दूसरा शुक्रवार को होगा. इस चुनाव में भाजपा महादेव ऐप मामले को लेकर कांग्रेस और सीएम बघेल पर हमलावर है.