बघेल ने की कई बड़ी घोषणाएं- सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी, संविदा कर्मचारियों के लिए भी बड़ा ऐलान, जानें अहम बातें
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन सरकारी कर्मचारियों से लेकर संविदा कर्मचारियों तक के लिए बेहद खास रहा. दरअसल, बुधवार को अनुपूरक बजट…
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन सरकारी कर्मचारियों से लेकर संविदा कर्मचारियों तक के लिए बेहद खास रहा. दरअसल, बुधवार को अनुपूरक बजट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं. उन्होंने ऐलान किया कि कर्मचारियों को अब 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता दिया जाएगा. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मचारियों के एकमुश्त वेतन में भी 27 फीसदी वृद्धि की है. वहीं पटवारियों को 500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता और ग्रामीण न्याय आवास योजना की भी घोषणा की है. अब ग्रामीण परिवारों को भी आवास मिलेगा. बघेल ने अतिथि शिक्षकों को प्रतिमाह 2 हज़ार रु अतिरिक्त मानदेय देने का भी ऐलान किया है. बता दें कि विधानसभा का चुनाव बेहद नजदीक है और इस सत्र में राज्य सरकार 3 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट ला रही है.