NIA ने की लीपापोती, BJP बचा रही असली कातिल... झीरम घाटी केस में भूपेश बघेल का बड़ा हमला
भूपेश बघेल ने झीरम घाटी हमले की NIA जांच को 'लीपापोती' बताते हुए भाजपा सरकार पर असली साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया है. उन्होंने मामले का पूरा सच सामने लाने के लिए एसआईटी (SIT) की रुकी हुई जांच को तुरंत आगे बढ़ाने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Bhupesh Baghel
झीरम घाटी नक्सली हमले को लेकर आए हालिया अदालती फैसले के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. दुर्ग जिले के अहिवारा स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA की जांच को पूरी तरह लीपापोती करार देते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार मुख्य साजिशकर्ताओं और बड़े नक्सली नेताओं को बचा रही है.
