महादेव ऐप मामले में फिर बढ़ी बघेल की मुश्किल, पूर्व सीएम ने उठाए सवाल; समझें पूरा मामला

Mahadev betting app case: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Mahadev betting app case: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल, ईडी ने अदालत को बताया है कि बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार कूरियर अपने बयान पर कायम है. ईडी के अनुसार, कूरियर ने दावा किया था कि उसे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को नकदी “डिलीवर” करने के लिए भेजा गया था. वह अपने बयान पर कायम है. इससे पहले वह अपने बयान से मुकर गया था. बता दें कि महादेव ऐप के मुद्दे को विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान बीजेपी प्रमुखता से उठाती रही है. जबकि बघेल समेत अन्य कांग्रेस नेता इसे साजिश करार देते रहे हैं. बघेल ने शनिवार को कहा कि यह राजनीतिक षड्यंत्र है. इसका उद्देश्य अब असली अपराधियों को बचाने और राजनीतिक दुष्प्रचार कर भाजपा को फायदा पहुँचाने का ही रह गया है.