सिंहदेव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन मामले में जनहित याचिका खारिज; जानें पूरा मामला
TS Singh Deo News- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अंबिकापुर के सत्तीपारा में स्थित सिंहदेव परिवार के स्वामित्व…
ADVERTISEMENT

TS Singh Deo News- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अंबिकापुर के सत्तीपारा में स्थित सिंहदेव परिवार के स्वामित्व की भूमि को लेकर तरूनीर संस्था की ओर से हाईकोर्ट बिलासपुर में दाखिल जनहित याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सत्तीपारा के शिवसागर तालाब एवं मौलवी बांध के कुल 54.20 एकड़ भूमि में से 33 एकड़ भूमि का लैंड यूज 1996 में बदल दिया गया था. इसे लेकर हाईकोर्ट में तरूनीर समिति ने जनहित याचिका लगाई थी.