बीजापुर में 13 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत

Chhattisgarh News: 8 लाख की इनामी महिला नक्सली देवे मुछाकी उर्फ प्रमिला समेत कई बड़े नामों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया. ‘नियद नेल्लानार’ योजना और सरकार की पुनर्वास नीति ने उन्हें नया रास्ता दिखाया.

ADVERTISEMENT

बीजापुर में आत्मसमर्पण करते नक्सली
बीजापुर में आत्मसमर्पण करते नक्सली
google news

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जो नक्सलवाद के खिलाफ चल रही जंग में मील का पत्थर साबित हो सकती है. शुक्रवार को 13 इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने हथियार डाल दिए और मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया. इनमें 8 लाख रुपये की इनामी नक्सली देवे मुछाकी उर्फ प्रमिला जैसे बड़े नाम शामिल हैं. सरकार की पुनर्वास नीतियों और विकास योजनाओं पर भरोसा जताते हुए इन नक्सलियों ने नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ाया है. आइए, जानते हैं आखिर क्यों हो रही इस सरेंडर की खूब चर्चा?