रील के चक्कर में मर्यादा भूलीं लड़कियां, गरबा ड्रेस पहन पिस्तौल के साथ बनाया वीडियो, 9 गिरफ्तार
बिलासपुर में गरबा की ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. पब्लिसिटी और रील के चक्कर में धार्मिक आस्था व संस्कृति से खिलवाड़ करने वाले 5 युवतियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ का वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने और रील पर ज्यादा से ज्यादा लाइक-व्यूज बटोरने का खुमार कुछ युवाओं पर इस कदर हावी हुआ कि उन्हें कानून और परंपरा दोनों का ध्यान नहीं रहा. बिलासपुर में पारंपरिक गरबा की वेशभूषा पहनकर हाथ में पिस्टल लहराते और सिगरेट के कश खींचते हुए रील बनाना 9 युवाओं को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होते ही मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने 5 लड़कियों और 4 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है.
