इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर प्यार, बॉयफ्रेंड कामता ने बनाई दूरी तो भड़की रोशनी ने ली जान, बिलासपुर से आई कातिलाना लव-स्टोरी
Instagram Love Story Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी हत्या में बदल गई. ब्रेकअप से नाराज गर्लफ्रेंड रोशनी सूर्यवंशी ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड कामता प्रसाद सूर्यवंशी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. जानिए इस सनसनीखेज लव-स्टोरी की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

बिलासपुर से सामने आई खौफनाक लव स्टोरी की कहानी
प्यार में जीने-मरने की कसमें खाते हुए कई मामले आपने देखे ही होंगे, लेकिन सोचिए अगर वहीं प्यार जानलेवा हो जाए फिर क्या? दरअसल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मिले एक युवक-युवती के बीच प्यार होता है, लेकिन इस प्यार का अंत बेहद खौफनाक हुआ है. ब्रेकअप से नाराज गर्लफ्रेंड ने अपने ही बॉयफ्रेंड के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसकी जान ले ली. मामले का खुलासा होते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. आइए विस्तार से जानते हैं इस खौफनाक लव-स्टोरी की पूरी कहानी.