बिलासपुर: जेल में बंद रिश्तेदार की जमानत के लिए जज की तस्वीर ले गया श्मशान, यूट्यूब वीडियो देख करने लगा टोना-टोटका

बिलासपुर में चाकूबाजी के आरोपी रिश्तेदार की जमानत कराने के लिए श्मशान घाट पर चीफ जस्टिस की फोटो रखकर तांत्रिक क्रिया कर रहा था युवक. जब ये बात कुछ गांववालों को पता चली तो उन्होंने उसे पकड़ा फिर जो हुआ वो जानकर चौंक जाएंगे आप.

ADVERTISEMENT

तंत्र मंत्र का इस्तेमाल करता पकड़ा गया शख्स
तंत्र मंत्र का इस्तेमाल करता पकड़ा गया शख्स
Google CTA

अपराध के मामलों में जमानत पाने का रास्ता कानून और अदालत के गलियारों से होकर गुजरता है, लेकिन बिलासपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां अपने रिश्तेदार को जेल से बाहर निकालने के लिए एक युवक कानून का सहारा छोड़ तांत्रिक क्रिया का रास्ता आजमाने निकल पड़ा. हद तो तब हो गई जब वो श्मशान घाट में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो लेकर तंत्र-मंत्र करने बैठ गया.