छत्तीसगढ़ में वैवाहिक तनाव और घरेलू कलह बना जानलेवा, सामने आई दो रूह कंपा देने वाली कहानी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वैवाहिक तनाव ने दो परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया. एक मामले में पति ने गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी, जबकि दूसरे मामले में युवक ने ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या कर ली.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में वैवाहिक तनाव ने ली दो जानें, बिलासपुर में हत्या और आत्महत्या की घटनाएं
AI इमेज
Google CTA

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में वैवाहिक विवादों ने दो परिवारों को तबाह कर दिया. एक मामले में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, तो दूसरे मामले में एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. दोनों घटनाओं ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया, बल्कि वैवाहिक रिश्तों में तनाव की गंभीरता को भी उजागर किया है.