बिलासपुर में जहरीले सांपों पर झूठा आरोप ! 431 लोगों की स्नेक बाइट से मौतें दिखाकर 17 करोड़ से ज्यादा मुआवजा देने का आरोप
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17.24 करोड़ रुपये का सर्पदंश मुआवजा घोटाला आया सामने. फर्जी पोस्टमार्टम के जरिए 431 मौतें दिखाकर की गई धोखाधड़ी. डॉक्टर, पुलिस व बाबू समेत 19 गिरफ्तार. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

सर्पदंश के झूठे केस और करोड़ों के मुआवजे का पूरा मामला क्या है ?
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कथित 'सर्पदंश मुआवजा घोटाला' काफी चर्चा में है. बताया जा रहा है कि राज्य के अब तक के सबसे बड़े राजस्व घोटालों में से ये एक बन गया है. कागज पर 431 लोगों की सांप काटने से मौत दिखाकर सरकारी खजाने से लगभग 17.24 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़े की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, वैसे-वैसे पुलिस और प्रशासन के होश उड़ रहे हैं.
