छत्तीसगढ़: भाभी से झगड़े में आपा खो बैठा देवर, जलते चूल्हे में झोंक दी भतीजी, हैरान कर देगा ये मामला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देवर-भाभी के अफेयर और पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने अपनी दो साल की मासूम भतीजी को जलते चूल्हे पर बिठा दिया. गंभीर रूप से झुलसी बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

देवर-भाभी के अफेयर का खौफनाक अंजाम!
देवर-भाभी के अफेयर का खौफनाक अंजाम!
Google CTA

बिलासपुर के घुटकू गांव में एक पारिवारिक विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. देवर और भाभी के बीच जारी आपसी रिश्ते की तनातनी की कीमत एक बेकसूर दो साल की बच्ची को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. आरोप है कि गुस्से में अंधे हुए चाचा ने अपनी ही मासूम भतीजी को जलते हुए चूल्हे पर पटक दिया जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.