छत्तीसगढ़ में धान खरीद को लेकर सियासत जोरों पर, BJP ने श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

छत्तीसगढ़ में धान और शराब, दो ऐसी चीजें हैं जिनपर इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी ने शराब घोटाले पर कांग्रेस सरकार को…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

छत्तीसगढ़ में धान और शराब, दो ऐसी चीजें हैं जिनपर इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी ने शराब घोटाले पर कांग्रेस सरकार को घेरने के बाद अब धान खरीद को लेकर हमला बोला है. छत्तीसगढ़ भाजपा ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार से धान खरीद पर श्वेत पत्र लाने की मांग की है. साथ ही, कहा कि यह मुद्दा 18 जुलाई से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र में उठाया जाएगा.