अडानी के खिलाफ कांग्रेस के पोस्टर पर भाजपा की दो टूक- ‘व्यापारी निवेश करेंगे तभी आगे बढ़ेगा देश’
Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस की बीच सियासी तकरार जारी है. अब अडानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस की बीच सियासी तकरार जारी है. अब अडानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पोस्टर अटैक पर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि व्यापारी निवेश करेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही कांग्रेस के कथित घोटालों पर सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही.