दुल्हन, दहेज और अब... कमर्शियल गैस भी आपकी! छत्तीसगढ़ के इस होटल का अनोखा बोर्ड वायरल
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पैदा हुई कमर्शियल गैस की किल्लत के बीच अंबिकापुर के एक होटल ने बोर्ड लगाकर आयोजकों से खुद गैस लाने की शर्त रखी है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ न्यूज
Chhattisgarh News: दुनिया के एक कोने में छिड़ी जंग का असर अब भारत के रसोइयों तक पहुंच गया है. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की सप्लाई चैन को ऐसा झटका दिया है कि देश के कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों के लिए हाहाकार मच गया है. हालात इतने अजीब हो गए हैं कि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक होटल मालिक को अपनी चौखट पर एक ऐसा बोर्ड लगाना पड़ा, जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है.