CG Crime News: भिलाई में युवक की डंडे से पिटाई, जमानत पर छुटे आरोपी का कारनामा, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में इसका एक मिसाल देखा जा सकता है.

ADVERTISEMENT

पुलिस थाना छावनी, भिलाई
पुलिस थाना छावनी, भिलाई
Google CTA

CG Crime News- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में इसका एक मिसाल देखा जा सकता है. यहां जेल से जमानत पर छूटे एक आरोपी ने बीच सड़क पर एक युवक की बेरहमी से डंडे से पिटाई कर दी. पिटाई का यह वीडियो अब तीन दिन बाद जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि आरोपी युवक को तब तक डंडे से मारता नजर आ रहा है जब तक वह बेहोश नहीं हो गया.