CG Crime News: ‘सनकी आशिक’ ने पांच को हथौड़े-टंगिया से मारा फिर उठाया खतरनाक कदम

हथौड़े और टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर पहले 5 लोगों की बेरहमी से हत्या की, फिर खुद भी अपनी जान दे दी. मामला छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की है

ADVERTISEMENT

Crime scene
Crime scene
Google CTA

CG Crime News- हथौड़े और टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर पहले 5 लोगों की बेरहमी से हत्या की, फिर खुद भी अपनी जान दे दी. मामला छत्तीसगढ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की है जहां पांच लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी.

पुलिस के अनुसार, जिले के थरगांव ग्राम में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही थरगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम की मदद से इस जघन्य हत्या के कारणों की जांच में जुट गए. शुरुवाती जांच में हत्याकांड को पुरानी रंजिश से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

पड़ोसियों ने क्या कहा?

जिस घर में यह मामला हुआ उसके पास रहने वाली पड़ोसी महिला ने बताया कि उन्हें पूरे हत्याकांड की जानकारी सुबह उस समय मिली जब लोगों को इनके घर का दरवाजा सुबह से ही बंद होने पर शंका हुई. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पड़ोसी महिला ने यह भी कहा कि दरवाजा खुलने के बाद इस हत्याकांड की जानकारी मिली.

क्या कह रही है पुलिस?

इस पूरी घटना के संबंध में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि इस जघन्य हत्या का कारण पुरानी रंजिश से जुड़ा है. उन्होने बताया कि कुछ दिन पहले मृतका ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस अधीक्षक ने बातचीत में यह भी कहा कि आरोपी घर के पीछे से घुसा था.

प्रेम प्रसंग का है मामला?

मामला प्रेम कहानी से जुड़े होने के सवाल पर पुष्कर शर्मा ने कहा कि ऐसा अभी नही कहा जा सकता, घटना की जांच शुरु कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि घटना स्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और मृतकों के सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिये भी भेजा गया है. उन्होंने इस बात को माना कि हत्यारे के साथ इस परिवार की पुरानी पहचान थी.

बता दें कि मामले को पुराना प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.  मृतकों के नाम हेमलाल, जगमती, मीरा और मीरा के पुत्र सहित दो मासूम हैं. वहीं आरोपी का नाम मनोज साहू उर्फ पप्पू टेलर पड़ोसी बताया जा रहा है.