देवेंद्र यादव के होटल रुम में पड़ा छापा, कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा- डरपोक भाजपा!
CG lok Sabha Election: देवेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ इंटरसिटी होटल में रुके हुए हैं. इस होटल में गुरुवार रात निर्वाचन के उड़नेदस्ते ने छापा मार दिया. टीम को सूचना मिली थी कि देवेंद्र ने यहां पैसे रखे हैं, जिसे चुनाव में बांटा जाएगा. हालांकि छापेमारी के बाद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा. जिसके बाद देवेंद्र ने इस कार्रवाई को बीजेपी की तानाशाही और डर बताया.
ADVERTISEMENT

छापेमारी के बाद भड़के देवेंद्र यादव
CG lok Sabha Election: बिलासपुर में गुरुवार रात होटल इंटरसिटी में निर्वाचन के उड़नेदस्ते के छापा मारने पर जमकर हंगामा हुआ. उड़नदस्ता दल को जानकारी मिली थी कि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के समर्थक इंटरसिटी होटल के कमरों में ठहरे हैं और वहां उन्होंने पैसे भी रखे हैं. दल को आशंका थी कि इन पैसों का इस्तेमाल चुनाव में हो सकता है. ऐसे में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, लेकिन टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा. जिसके बाद देवेंद्र यादव ने बीजेपी को जमकर लताड़ा और पार्टी को डरपोक बता दिया.