CG Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चार मौजूदा सांसदों का टिकट काटा, कांग्रेस से आए चिंतामणि महाराज पर जताया भरोसा

CG Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमें चार मौजूदा सांसदों…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

CG Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमें चार मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दिया गया और एक मौजूदा राज्य मंत्री को चुनावी मैदान में उतारा गया. बीजेपी ने अपनी लिस्ट में तीन महिला नेताओं को शामिल किया है, जिनमें एक पूर्व सांसद और एक पूर्व विधायक भी शामिल हैं. कुल 11 उम्मीदवारों में से तीन अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं, चार आदिवासी हैं और एक अनुसूचित जाति समुदाय से है.