जाति जनगणना पर राहुल का जोर, छत्तीसगढ़ के लिए कह दी ये बात
Rahul Gandhi on Caste census- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को जाति जनगणना को देश का “एक्स-रे” करार दिया, जो ओबीसी, दलितों और “घायल”…
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi on Caste census- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को जाति जनगणना को देश का “एक्स-रे” करार दिया, जो ओबीसी, दलितों और “घायल” आदिवासियों की स्थिति पर प्रकाश डालेगा. उन्होंने कहा कि कि उनकी पार्टी केंद्र को यह अभ्यास करने के लिए मजबूर करेगी, “चाहे जो हो जाए.” उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकारों ने इसके लिए एक प्रक्रिया शुरू कर दी है.उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जातीय जनगणना के मुद्दे पर नहीं बोलने का भी आरोप लगाया.