Charchit Chehra: कौन हैं अनिल अग्रवाल जिनके अदाणी से टकराने पर हुई FIR? जानिए उनकी पूरी कहानी

Charchit Chehra Anil Agarwal: पटना से मुंबई तक कबाड़ के छोटे कारोबार से शुरुआत कर वैश्विक माइनिंग दिग्गज बनने वाले अनिल अग्रवाल की पूरी कहानी जानिए. वेदांता ग्रुप की सफलता, लंदन स्टॉक एक्सचेंज तक का सफर, अदाणी ग्रुप से टकराव, छत्तीसगढ़ प्लांट ब्लास्ट केस में FIR, जेपी ग्रुप की जमीन विवाद और निजी जीवन के उतार-चढ़ाव- हर बड़े पहलू का विस्तार से विश्लेषण.

ADVERTISEMENT

Anil Agarwal Biography
Anil Agarwal
google news

पटना की गली-मोहल्ले से गुजरता वाला एक कबाड़ी वाला आज दुनिया के सबसे बड़े मेटल किंग में से एक है. लेकिन क्या इस किंग के साम्राज्य पर ग्रहण लग गया है? एक तरफ छत्तीसगढ़ की पुलिस और एफ़आईआर की तलवार, तो दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घराने अदाणी ग्रुप से सीधी टकराहट.