Chattisgarh News: कवर्धा में चरवाहे की निर्मम हत्या, हंस रहे थे आरोपी, डिप्टी CM विजय शर्मा ने ले लिया बड़ा एक्शन!

Chhattisgarh News: कवर्धा जिले में राजस्थान के चर्चित कन्हैयाला हत्याकांड जैसी वारदात हुई है. शहर से लगे हुए ग्राम लालपुर (Kawardha) में नर्सरी के पास…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chhattisgarh News: कवर्धा जिले में राजस्थान के चर्चित कन्हैयाला हत्याकांड जैसी वारदात हुई है. शहर से लगे हुए ग्राम लालपुर (Kawardha) में नर्सरी के पास एक चरवाहे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने कहा कि न्याय जरूर होगा. उन्होंने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी.