हार के बाद अब अपनों से घिरी कांग्रेस, निशाने पर चार दिग्गज
Chhattisgarh Congres- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब कांग्रेस के भीतर आरोप-प्रत्यारोप की गूंज सुनाई देने लगी है. पार्टी के कई बड़े…
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Congres- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब कांग्रेस के भीतर आरोप-प्रत्यारोप की गूंज सुनाई देने लगी है. पार्टी के कई बड़े दिग्गज सरकार और संगठन के टॉप नेताओं को आड़े हाथ लेने लगे हैं. वहीं ऐसे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. लिहाजा हारने के कुछ दिनों बाद, कांग्रेस ने गुरुवार को अपने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया और एक पूर्व मंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया.