आप उम्मीदवारों की लिस्ट: इस बार भी चुनाव लड़ेंगे कोमल हुपेंडी; जानें AAP प्रदेश प्रमुख के बारे में खास बातें

Chhattisgarh AAP candidates List- आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने साल के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Elections 2023) के लिए…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chhattisgarh AAP candidates List- आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने साल के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Elections 2023) के लिए शुक्रवार को 10 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. इनमें से पांच सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. इन 10 उम्मीदवारों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख कोमल हुपेंडी (Komal Hupendi) और किसान नेता तेजराम विद्रोही शामिल हैं. बता दें कि कोमल हुपेंडी पार्टी के टिकट पर पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं.