छत्तीसगढ़ में AI क्रांति का आगाज: ₹500 करोड़ के AI मिशन को मिली मंजूरी, मुंगेली में लगेगा BEML का बड़ा हैवी मशीनरी प्लांट
छत्तीसगढ़ में ₹500 करोड़ के AI मिशन को मंजूरी: 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को ट्रेनिंग मिलेगी. साथ ही मुंगेली में लगेगा BEML का पहला हैवी मशीनरी प्लांट.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो.
रायपुर: छत्तीसगढ़ को डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में देश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में विष्णु देव साय कैबिनेट ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ₹500 करोड़ के छत्तीसगढ़ AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मिशन को हरी झंडी दे दी गई है. इसके साथ ही राज्य में पहली बार मिनी रत्न उपक्रम BEML (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) का हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.
