अमित जोगी ने दिया कांग्रेस को एक और झटका, गोरेलाल बर्मन ने थामा JCCJ का दामन

Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दलबदल का सिलसिला जारी है. अब पामगढ़ विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी और गायक गोरेलाल बर्मन (Gorelal…

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Chhattisgarh Elections 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दलबदल का सिलसिला जारी है. अब पामगढ़ विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी और गायक गोरेलाल बर्मन (Gorelal Burman) ने शुक्रवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी का दामन थाम लिया है. अमित जोगी (Amit Jogi) ने उन्हें गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया. ठीक विधानसभा चुनाव से पहले बर्मन का कांग्रेस का साथ छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. जबकि संकट से जूझ रही जेसीसीजे के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है.