छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र: ‘गोबर’ और ‘गौठान’ को लेकर तीखी बहस, भाजपा ने बताया चारा घोटाले से भी बड़ा घोटाला
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को गोबर और गौठान के मुद्दे पर विपक्ष और सरकार के बीच जमकर बहस हुई. इस…
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को गोबर और गौठान के मुद्दे पर विपक्ष और सरकार के बीच जमकर बहस हुई. इस दौरान भाजपा ने गोबर खरीदी में घोटाला होने का बात कही है. जबकि गौठान को लेकर भी कई सवाल खड़े किए हैं. भाजपा विधायकों ने चारा घोटाले से भी बड़ा ‘गोबर घोटाला’ होने का आरोप लगाया है.