बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 मौतों की खौफनाक गुत्थी: महानदी किनारे दफ्न 6 और शवों को कब्र से निकालेगा प्रशासन, पूरे इलाके में हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के खर्वे गांव में हुई 8 रहस्यमयी मौतों की जांच तेज. महानदी किनारे दफ्न 6 और शवों को कब्र से निकाल रही है पुलिस. फॉरेंसिक और टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट से खुलेगा राज.

ADVERTISEMENT

NewsTak
जेसीबी से खोदकर निकाली जा रहीं लाशें.
google news

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खर्वे में पिछले कुछ महीनों के भीतर हुई 8 लोगों की रहस्यमयी मौतों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. इस सामूहिक मौतों की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अपनी जांच की रफ्तार को दोगुना कर दिया है. एक शव को पहले ही कब्र से निकालने के बाद, अब प्रशासन की टीम महानदी के किनारे दफ्न किए गए शेष 6 और शवों को कब्र से बाहर निकालने की बड़ी तैयारी में जुट गई है. इस कार्रवाई का मकसद मौतों के पीछे के वास्तविक और वैज्ञानिक कारणों का पता लगाना है.